French fry recipe in hindi :
कितने लोगों के लिए: 2
फ्रेंच फ्राई के लिए सामग्री:
- 4 बड़े आकार के आलू।
- तलने के लिए तेल
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून चाट मसाला
बनाने की विधि:
- सबसे पहले आलूओं को छीलकर लम्बे- लम्बे, 1/2 इंच मोटाई में काट लें।
- अब कटे हुए आलू के टुकड़ों को अच्छी तरह धो लें।
- एक बरतन में पानी उबालें और टुकड़ों को उसमें डालकर पाँच मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे कि आलू के टुकड़ों के उबालें नहीं।पहले ही गैस बंद कर लें फिर पानी को गैस से उतार कर उसमें डालें।
- पाँच मिनट के बाद आलू के टुकड़ों को निकालकर एक कपड़े या किचन टॉवेल पर फैला दें ताकि सारा पानी सूख जाए।
- कड़ाही गर्म करें और उसमें रिफाईन्ड तेल डालें।
- जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें उन कटे टुकड़ों को डालें और पीला होने तक तलें। ध्यान रहे उतने ही आलू डालें जितना अच्छे से तला जा सके।
- तेल से निकाल कर ठंढा होने दें और दुबारा तलें, जबतक कि सुनहरा रंग न हो जाए।
- अब तेल से निकालकर उसपर नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़क कर अच्छे से मिलाएँ।

