Matar Ki Ghughni | मटर की घुघनी | Green Peas Fry



कितने लोगों के लिए : 6
सामग्री : 1 किग्रा. हरे मटर,
चौथाई कप मक्खन,
2 टी स्पून जीरा,
1 चुटकी हींग,
1 टे.स्पून अदरक (बारीक कटा),
2 टे.स्पून धनिया पाउडर,
1 टी स्पून अमचूर पाउडर,
चौथाई टी स्पून गरम मसाला,
नमक स्वादानुसार,
1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया।
विधि : एक पैन में मक्खन गरम करें, अब इसमें हींग और जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो हरी मटर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें। 2 मिनट तक चलाते रहें उसके बाद आंच धीमी करके ढककर पकने दें। हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।