Jal Muri | झाल-मूरी


कितने लोगों के लिए :5
सामग्री : 2 कप मुरमुरे,
1 प्याज बारीक कटा हुआ,
1 उबला और बारीक कटा आलू,
1/2 बारीक कटा हुआ खीरा,
2 टी स्पून नीबू का रस,
3 टी स्पून साबुत जीरा,
1 टी स्पून साबुत धनिया,
2 साबुत लाल मिर्च (साबुत मसालों को तवे पर हलका सेंक लें और इनका मसाला पाउडर बना लें। ),
1 टी स्पून बारीक कटा हुआ अदरक,
1 टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च,
50 ग्राम भुने हुए मूंगफली के दाने,
1 टेबल स्पून बारीक कटी हरी धनिया,
स्वादानुसार नमक,
2 टी स्पून कच्चा सरसों का तेल
विधि : मुरमुरे को गरम कड़ाही में डालकर थोड़ा सेंक लें जिससे वह करारे हो जाये। मुरमुरे को एक तरफ रख लें। अब एक बाउल में प्याज, आलू, खीरा और अन्य सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाये। फिर मुरमुरे डालकर तुरंत सर्व करें।