Potato Sandwich | आलू सैंडविच

आवश्यक सामग्री
8 आलू, उबले हुए
2 प्‍याज, बारीक कटा हुआ 
1 बड़े आकार का गाजर बारीक कटा हुआ
5 हरी मिर्च
2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटी चम्मच गरम मसाला
16 पीस ब्रेड
4 चम्मच कटी हुई हरी धनिया
10 छोटे चम्मच घी
2 चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
विधि
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च, प्याज और गाजर डालकर भूनें। अब मैश किए हुए उबले आलू, हरा धनिया, धनिया पाउडर,गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्‍स करके फ्राई कर लें।
- अब ब्रेड के एक पीस में इस आलू के इस मिक्‍सचर को फैलाकर लगाएं और उसके उपर दूसरी ब्रेड रखें।
- बाकी ब्रेड के साथ भी यही विधि अपनाएं।
- सैंडविच टोस्‍टर में एक चम्मच घी या तेल टोस्टर अंदर की ओर लगाएं और फिर उस पर मसाला लगी हुई ब्रेड के पीस को रखें और टोस्टर को बंद करके गैस पर रख दें।
- गैस को मीडियम आंच पर रहने दें और टोस्टर को खोलकर देखते रहें।जब ब्रेड हल्की भूरी हो जाए तो उसे दूसरी साइड से भी सेंक लें।
- बाकी के ब्रेड पीसेज भी ऐसे ही तैयार कर लें।
- आलू सैंडविच तैयार है, इसे सॉस के साथ गरमागर्म सर्व करें.
नोट:- आप चाहें तो सैंडविच को तवे पर भी सेंक सकते