सामग्री:
- 3 चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई (शाबूत सरसों)
- 1 प्याज कटा हुवा
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 टमाटर कटा हुवा
- 1 चम्मच उरद दाल
- 1/2 चम्मच चना दाल
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- 1 बैगन
- 10 करी पत्ता
- 2 चम्मच धनिया की पत्ती कटी हुई
- नमक स्वादानुसार
विधि:
Step 1
एक बड़े से कढ़ाही में 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करे और जैसे ही यह गर्म हो जाए आंच को मध्यम कर दे. अब इसमें राई, उरद दाल, चना दाल और थोड़े से करी पत्ता डालकर इसे fry कर ले. अब इसमें कटे हुए प्याज मिलाये और बीच बीच में चलाते हुए इसे भुने जब तक यह light golden color में नही आ जाता है. अब इसमें हरी मिर्च मिलाये और इसे भी साथ में चलाते हुए भून ले.
Step 2
अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के बिलकुल soft और घुल जाने तक इसे बीच बीच में चलाते हुए पकने दे. अब इसमें हल्दी पाउडर और नमक मिलाये और अच्छे से mix कर ले और कटे हुए बैंगन को दलकर अच्छे से मिलाये. इसे बहुत ज्यादा देर तक ना मिलाये नही तो बैगन ख़राब हो सकते है.
Step 3
अब इसे ढँक दे और बिलकुल धीमी आंच पर 10 मिनट तक या बैगन के बिलकुल soft और घुल जाने तक इसे पकने के लिए छोड़ दे. इसे बीच बीच में खोल कर चला ले जिससे बैगन जलने ना पाए. इसे ढँक कर बैगन के पूरी तरह पकने तक इसे पकाए. इसे ढँक कर पकाए और जैसे ही किनारों से तेल छोड़ने लगे समझ जाइए की अब बैगन बहुत ही अच्छे से पक कर तैयार हो चूका है. अब इसमें धनिया की पत्ती डाले और garnish कर ले. लीजिये तैयार है बैगन की सब्जी और इसे गर्मागर्म रोटी या ओने पसंद के चावल के साथ सर्व करे.